फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना के गुस्से की जड़ है ये शख्स, इतने रूप बदल चुका कि पहचानना मुश्किल

Thu, 25 Jan 2018 04:53 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को विरोध, धमकियों और देशव्यापी बंद के बीच रिलीज हो गई। इसे 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक राजपूत संगठनों ने 'पद्मावत' का जमकर विरोध किया। जो अबतक जारी है। फिल्म में मुस्लिम अक्रांता अलाउद्दीन खिलजी का रानी पद्मावती के साथ लव मेकिंग सीन है। इसी बेबुनियाद आरोप पर इस फिल्म का विरोध शुरू हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : ani
शाहिद कपूर ने इस फिल्म में रानी पद्मावती के पति राणा रतन सिंह का रोल निभाया है। वहीं, रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाया है। इस रोल में रणवीर की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब-कब इस खिलजी ने अलग-अलग रूपों में आकर फैंस का दिल जीता है।
विज्ञापन

3 of 7
अलाउद्दीन खिलजी
इस रोल को निभाने के लिए रणवीर ने कई दिनों तक खुद को कमरे में बंद रखा। इसके लिए उन्होंने फिल्म सिटी के पास ही एक फ्लैट ले लिया था, ताकि उनका आने-जाने में लगने वाला समय बचे और वो अपने किरदार में पूरी तरह ढल सकें। शूटिंग खत्म होने के बाद भी उन्हें काफी वक्त लगा इस किरदार से बाहर निकलने में।

4 of 7
बाजीराव मस्तानी
इस बार भी संजय लीला भंसाली ने ही रणवीर सिंह का लुक बदला और उन्हें बाजीराव बनाया। यहां तक की उन्होंने अपने बाल तक मुंडवा लिए। कई मराठी फिल्में भी देखीं ताकि मराठी एक्सेंट सीख सके। घुड़सवारी सीखी। उनकी मेहनत की जमकर तारीफ हुई।
विज्ञापन

5 of 7
गोलियों की रासलीला- राम लीला
बड़ी हैंडलबार मूंछों का ट्रेंड रणवीर सिंह ने ही दोबारा सेट किया। फिल्म में रणवीर ने एक ड्रामेटिक लवर का रोल निभाया था। ये फिल्म 2013 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। दिलफेंक आशिक के बाद इनटेंस लुक के साथ उन्होंने इंटरवल के बाद के सीक्वेंस किए।
विज्ञापन

6 of 7
lootera
लूटेरा
अगली फिल्म लूटेरा में रणवीर सिंह को सफलता नहीं मिली। फिल्म फ्लॉप हो गई। मगर उनके रोल के लिए क्रिटिक्स से उन्हें जमकर सराहना मिली। उनके जेहन से रणवीर का वो किरदार गया नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैंड बाजा बारात
रणवीर सिंह की ये डेब्यू फिल्म थी। अपनी पहली फिल्म में बिट्टू शर्मा बनकर उन्होंने सच में ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म से चॉकलेट बॉय से एक कॉमन मैन बनकर सामने आए रोल में भी काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें