बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता व राजनीतिज्ञ राज बब्बर के बेटे और कई हिंदी व पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आर्य बब्बर का आज जन्मदिन है। वह 37 साल के हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
Arya Babbar
एक्टिंग विरासत में मिलने के बाद भी आर्य फिल्मों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आर्य का करियर मणि रत्नम, विक्रम भट्ट, मधुर भंडारकर जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने के बाद भी नहीं चमका।
विज्ञापन
3 of 6
Arya Babbar
आर्य ने बॉलीवुड में 2002 में 'अबके बरस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमृता राव नजर आई थीं। अब तक आर्य ने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी किसी भी फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता। आर्य ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी', 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'गुरु' जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए हैं।
4 of 6
Arya Babbar
एक्टिंग के अलावा आर्य को किताबें लिखने का भी शौक है। उन्होंने पुष्पक विमान नाम की एक कॉमिक बुक लिखी है जिसे काफी पसंद भी किया गया है। आर्य बब्बर ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
Arya Babbar
बिग बॉस के दौरान आर्य बब्बर का अफेयर मिनिषा लांबा से था। हालांकि इसका खुलासा खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे। आर्य बब्बर का अफेयर सृष्टि नायर से भी बताया जाता है।