फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात शादी के फैसले पर पहली बार अंगद बेदी ने किया बड़ा खुलासा, नेहा की प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

Thu, 24 May 2018 07:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neha dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी । शादी गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से हुई थी । दोनों के अचानक शादी करने से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया था । खबरें तो ये भी आईं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं इसलिए जल्दी में शादी कर ली ।
विज्ञापन

2 of 6
neha dhupia
नेहा धूपिया के पिता प्रदीप धूपिया ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों ने जल्दी शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसा समझ रहे होंगे। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। बोलने वाले तो कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी मर्जी अफवाहें फैलाते रहें।
विज्ञापन

3 of 6
neha dhupia
पिता के बयान के बाद भी जब अफवाह बंद नहीं हुईं तो अब खुद अंगद बेदी ने इस पर बयान दिया है । शादी के बाद पहली बार बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए इस नए-नवेले जोड़े ने कहा, 'हमने शादी का फैसला रातों-रात लिया था ।' 

4 of 6
neha dhupia ki shaadi
नेहा ने कहा, 'मैं अंगद की मां से शादी के दो दिन पहले ही मिली थी । उन्होंने मुझसे पूछा क्या मैं अंगद से सच में शादी करने के लिए तैयार हूं । इस बारे में सिर्फ करण जौहर को पता था । एक हफ्ते के अंदर हमारी शादी हो गई ।'
विज्ञापन

5 of 6
neha dhupia
'मैं करण के घर पर ही मौज-मस्ती कर रही थी । तभी मैंने उससे बोला कि मैं शादी करना चाहती हूं । उसने बोला हां ये अच्छा आइडिया है और फिर से वो अपने सोशल मीडिया के पोस्ट देखने लगा । मैंने करण से पूछा कि तुम इतने कैजुअल कैसे हो सकते हो । उसने कहा यही सही तरीका है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha dhupia
पैरेंट्स बनने को लेकर नेहा ने कहा, 'ये सब अभी दूर की बातें हैं । काम और बच्चों के बीच बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है । अभी काम पर ध्यान दे रहे हैं । लेकिन परिवार के लिए बच्चे भी जरूरी हैं । जब काम से फ्री होंगे तब इस बारे में सोचेंगे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें