फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

Sat, 27 May 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'अमर अकबर एंथनी' को 40 साल हो गए हैं। बिग बी ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के 40 साल पूरे होने पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने जानदार एक्टिंग कर फिल्म को हिट बना दिया। फिल्म की कहानी भी बहुत रोचक थी। 'अमर', 'अकबर' और 'एंथनी' के अलावा भी फिल्म में कुछ किरदार ऐसे थे जिन्हें आज भी याद रखा जाता है।
विज्ञापन

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

2 of 6
अमिताभ बच्चन
इनमें पहला नाम रीना रॉय के पिता बने तैयब अली का था। तैयब अली का असली नाम मुकरी है। मुकरी कई फिल्मों कॉमिक रोल कर चुके हैं। साल 2000 में 78 साल की उम्र में  मुकरी का निधन हो गया था। मुकरी ने बॉलीवुड को 50 साल दिए और 600 फिल्में की हैं। 
विज्ञापन

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

3 of 6
अमिताभ बच्चन
मुकरी के बाद फिल्म में परवीन बाबी से जबरदस्ती शादी करने वाले जेबिस्को ने भी यादगार रोल किया था। जेबिस्को का असली नाम यूसुफ खान है। यूसुफ का 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने अपनी लाइफ में कुल 35 फिल्में की थीं।

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

4 of 6
अमिताभ बच्चन
'अमर', 'अकबर' और 'एंथनी' की मां का किरदार निभाने वाली निरूपा रॉय को कौन भूल सकता है। निरूपा रॉय का 73 साल की उम्र में साल 2004 में ‌निधन हो गया था। निरूपा रॉय बॉलीवुड की फेमस मां कही जाती थीं।
विज्ञापन

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

5 of 6
अमिताभ बच्चन
फिल्म में विलेन का रोल करने वाले एक्टर जीवन का रोल भी काफी दमदार था। 50 के दशक में नारद मुनी का रोल करने वाले जीवन ने करीब 60 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जीवन का 1987 में 71 साल की उम्र में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अमर' के साथ अमर हुए 'अमर, अकबर, एंथनी' के ये पांच किरदार, देखें तस्वीरें

6 of 6
अमिताभ बच्चन
'अमर', 'अकबर' और 'एंथनी' के पिता की भूमिका निभाने वाले प्राण ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। प्राण ने 40 के दशक में हिंदी‌ फिल्मों में काम करना शुरू किया था। 93 साल की उम्र तक उन्होंने करीब 350‌ फिल्में की। प्राण का निधन साल 2013 में हो गया ‌था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें