बॉलीवुड के लिए बीता वर्ष 2018 ज्यादा खास नहीं रहा क्योंकि इस साल बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूल चाटती नजर आई, लेकिन इसके उलट कम बजट की फिल्में अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब साबित हुई। यहां बात करेंगे उन फिल्मों की जो उम्मीद से बढ़कर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गईं...हालांकि इन फिल्मों के 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने की कोई उम्मीद नजर नही आ रही थी.