फिल्म 'निकाह' को रिलीज हुए आज पूरे 39 साल हो गए हैं। यह फिल्म 24 सितंबर 1982 को रिलीज हुई थी। निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा की 'निकाह' तीन तलाक को लेकर बनी एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के दर्द के विभिन्न पहलुओं को बहुत बारीकी से दिखाया गया था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सलमा आगा ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई थी, जिसका पति उसे तलाक दे देता है और फिर बाद में दोबारा शादी करने की इच्छा रखता है। इसके लिए वो अपनी पत्नी का हलाला कराना चाहता है।
फिल्म ने गाड़े से सफलता के झंडे
'निकाह' फिल्म बनाने में बी आर चोपड़ा को कई मुश्किलें आईं। शुरू होने से पहले ही कई लोगों ने अदालत का दरवाजा तक खटकाया लेकिन किसी तरह ये फिल्म पूरी हुई और सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म के अलावा इसके गाने भी सुपरहिट हुए, जो आज भी सुने जाते हैं।