फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के शुरुआती दिनों में बेहद दुबले- पतले थे सलमान खान, यहां देखिए 32 साल पुरानी Unseen तस्वीरें

Wed, 26 Aug 2020 02:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
हिंदी सिनेमा में सुल्तान के नाम से मशहूर सलमान खान को आज बॉलीवुड में 32 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन सलमान खान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान सेकेंड लीड में नजर आए थे। फिल्म में रेखा और फारुख शेख ने लीड किरदार निभाया था। तो चलिए आज इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं सलमान खान की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें जिसमें उनका लुक बेहद अलग हुआ करता था।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान के पिता जाने माने लेखक हैं। पिता की तरह सलमान खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। आज सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान को पेंटिंग का बेहद शौक है। आमिर खान के घर में कई ऐसी पेंटिंग्स हैं, जिन्हें सलमान खान ने बनाया है। सलमान खान ने पेटिंग बनाना अपनी मां सलमा से सीखा हैं। सलमान की मां पेंटर रह चुकी हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान के बचपन से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है। दीवाली में एक बार उन्होंने अपने पिता के पैसों में आग लगा दी थी। सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह कभी अपने शॉट के बाद मॉनिटर देखने नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान ने अपने करियर में सुल्तान, टाइगर जिंदा है, रेडी, दबंग सीरीज, हम आपके हैं कौन, बॉडीगार्ड, किक, वॉन्टेड, तेरे नाम समेत कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सलमान बिग बॉस भी होस्ट करते हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें