साल 1990 में रिलीज हुई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म आशिकी उस दौर में बेहद मशहूर थी। जितना इस फिल्म का नाम लोगों की जुबान पर था, उतने ही इसके गाने भी पसंद किए गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने आज भी लोग बेहद शौक से सुनते हैं। आशिकी फिल्म के 32 साल पूरे होने पर फिल्म के गायक कुमार सानू के साथ आशिकी के लीड स्टार इंडियन आइडल 13 के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट की गायकी की जमकर तारीफ की और आशिकी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।