तिरंगा की शूटिंग के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, राजकुमार के साथ काम करने को लेकर सिर्फ नाना पाटेकर ही आशंकित हो ऐसा भी नहीं था। राज कुमार भी नाना के अल्हड़ स्वभाव से पूरी तरह से वाकिफ थे। मेहुल कुमार के मुताबिक, ‘राज साहब ने कहा कि अरे, नाना पाटेकर तो सेट पर लड़ाई झगड़ा करता है।' फिर राजकुमार को नाना पाटेकर की शर्त बताई गई तो वह सफाई देने लगे, 'मेहुल, मैंने तुम्हारे सेट पर कभी किसी को कुछ बोला है क्या?' और, इस तरह से फिल्म ‘तिरंगा’ की शूटिंग शुरू हुई। मुहूर्त के दिन ही इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े मेकर मेहुल को बधाई देने पहुंचे और हाथ दबाकर बोले, ‘भगवान करे तेरा ये तिरंगा खूब लहराए, मेहुल! तुम एक पूरब तो दूसरा पश्चिम को लेकर तुम फिल्म बना रहे हो।’