फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सनम बेवफा' की ये एक्ट्रेस अब हो चुकी है गुमनाम, परिवार के खिलाफ जाकर सलमान ने इस हीरोइन से की थी 'शादी'

Mon, 11 Jan 2021 12:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनम बेवफा - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' को रिलीज हुए आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आईं थीं। अपनी मासूमियत से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। आलम ये था कि सलमान की नजर जब पहली बार इनपर पड़ी तो वे चांदनी के प्यार में इस कदर लट्टू हो गए कि अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। जीहां कुछ यही कहानी थी फिल्म सनम बेवफा की। चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो लगभग फ्लॉप ही रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
सनम बेवफा - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
चांदनी इस एक्ट्रेस का असली नाम नहीं था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चांदनी रखा। पहले वह नवोदिता शर्मा के नाम से जानी जाती थीं। पहली ही फिल्म से स्क्रीन पर छा जाने वाली चांदनी आज बॉलीवुड में गुमनाम नाम बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनम बेवफा - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान-चांदनी की 'सनम बेवफा' सुपरहिट साबित हुई थी। उन्होंने ऋषि कपूर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सितारों के साथ काम भी किया। हालांकि 8-10 फिल्मों के बाद वह बॉलीवुड से गायब ही हो गईं। चांदनी खुद को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। चांदनी को आखिरी बार पर्दे पर 1996 में देखा गया था।

4 of 5
सनम बेवफा - फोटो : social media
फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदनी डांस टीचर बन गई हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चांदनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
चांदनी ऑरलेंडो में अपने पति सतीश शर्मा के साथ रहती हैं। फिल्मों में सिक्का न चलता देख उन्होंने 1994 में सतीश शर्मा से शादी कर ली। चांदनी की दो बेटियां हैं। करीना और करिश्मा। कुछ साल पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। चांदनी को डास का बचपन से ही बहुत शौक था और इस शौक को वो अब पूरा भी कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें