वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' की रिलीज को आज 30 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक काफी हिट रहा। खासतौर से 'चोली के पीछे' सॉन्ग हर जगह छा गया। मगर, इस गाने को लेकर खूब कंट्रोवर्सी भी हुई थी। बता दें कि 'चोली के पीछे' सॉन्ग को अल्का याग्निक और ईला अरुण ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया। हालांकि, शुरुआत में ईला अरुण की मां ने उन्हें यह गाना गाने की इजाजत नहीं दी थी।