anu aggarwal
- फोटो : social media
21 साल की उम्र में अनु ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु की पहली फिल्म 'आशिकी' थी जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसके बाद अनु ने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई। ये फिल्में गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ हैं। अनु की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया।