फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होने से पहले ही 'बाहुबली 2' ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड

Sun, 16 Apr 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 7
बाहुबली 2
रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर तो कई फिल्मों के रिकॉर्ड के बारे में आपने सुना होगा लेकिन 'बाहुबली 2' ने रिलीज होने से पहले ही तीन रिकॉर्ड तोड़ कर उन्हे अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ इस बात पर भी ठप्पा लग चुका है कि इस महीने की 28 तारीख को रिलीज होने के बाद ये फिल्म और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। डायरेक्टर राजामौली  की इस फिल्म के रिकॉर्ड्स के बारें में बताते हैं।

इसे भी पढ़े- रजनीकांत का लकी चार्म था ये सुपरस्टार, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे
विज्ञापन

2 of 7
बाहुबली 2
इस फिल्म का पहला बड़ा रिकॉर्ड ये है कि ये फिल्म पूरे भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म हैं। 'बाहुबली 26,500 स्क्रीन्स पर रिलीज की जा रही है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 'बाहुबली 1' के नाम था, जिसे उस समय 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 

इसे भी पढ़े- 600 फिल्में कर चुके 'बाहुबली' के कटप्पा को कोई नहीं जान पाया, अब 62 की उम्र में बने सुपरस्टार
विज्ञापन

3 of 7
बाहुबली 2
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि फिल्म को मिलने वाली 6500 स्क्रीन्स पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में हैं। श्रीधर पिल्लई की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि इसके मेकर्स को 400-500 करोड़ का मुनाफा होने वाला है। जिसके बाद यह फि फिल्म साल 2017 की सबसे चर्चित फिल्म के साथ साथ सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म भी लग रही है।

इसे भी पढ़े- संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी

4 of 7
बाहुबली 2
इस फिल्म के दूसरे बड़े रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो वो है, रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई। आप जानकर चौंक जरूर जाएंगे कि रिलीज से पहले इतनी कमाई कैसे की जा सकती है, तो हम आपको बता दें ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जा रही है, जिसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स पैसा दे चुके हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बाहुबली 2
रमेश बाला ने बताया है कि  केवल हिन्दी वर्जन के लिए है 120 करोड़ रुपये दिये गए हैं, जिसको करण जौहर हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पेश करेंगे। वहीं तमिल वर्जन के लिए 47 करोड़ रुपये, कर्नाटका वर्जन के लिए 45 करोड़ रुपये, केरला वर्जन के लिए 10 करोड़ रुपये में डिस्ट्रीब्यूट करने को दिया गया है।

इसके अलावा फिल्म के तेलुगु भाषा के डिस्ट्रीब्यूशन को 130 करोड़ रुपये में दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
बाहुबली 2
तीसरा बड़ा रिकॉर्ड जो इस फिल्म ने अपने नाम किया है वो है फिल्म के ट्रेलर को मिले व्यूज। आपको बता दें फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज किया गया था तब इसको मात्र 24 घंटों में 50 मिलियन (5 करोड़) बार देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहुबली 2
फिल्म ने इस रेस में रजनीकांत की ‘कबाली’, आमिर खान की ‘दंगल’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। ये जानकर आपकी आंखे फटी रह जाएंगी कि रजनीकांत की ‘कबाली’ के ट्रेलर को अब तक 4,52,69,393 बार देखा गया है, जिसको ‘बाहुबली-2’ ने एक दिन में ही पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें