फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन ही नहीं इन सेलिब्रिटीज के फैंस भी कर चुके हैं सनसनीखेज खुलासे

Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
अगर आपसे कोई कहे कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक 29 साल के लड़के की मां हैं तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन ये सच है। जीहां फिलहाल आंध्र प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति संगीत कुमार का तो यही कहना है कि ऐश्वर्या राय उनकी मां हैं और उन्होंने उसे साल 1988 में जन्म दिया था। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 अजीबों गरीब दावों के बारें में बताने जा रहे हैं जो फैंस ने हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर किए है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन
सल 2007 में जाह्नवी कपूर नाम की मॉडल ने दावा किया था कि वो अभिषेक बच्चन की पहली पत्नी हैं। ये मामला अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के समय चर्चा में आया था। जाह्नवी ने उस समय दावा किया था कि वे अभिषेक बच्चन की बीवी हैं जाह्नवी ने अपनी कलाई भी काट ली थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत
कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को भी एक सिरफिरे आशिक ने लगातार लव लेटर लिखा था। इस सिरफिरे आशिक का नाम आकाश भारद्वाज था। आकाश ने दावा किया था कि कंगना उसकी गर्लफ्रेंड है। कंगना से उसका पुराना रिश्ता है। हालांकि कंगना ने उसके एक भी खत का जवाब नहीं दिया। लेकिन उस शख्स को पूरा यकीन है कि कंगना उसे ही प्यार करती है। 

 

4 of 5
धनुष
धनुष
सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष को लेकर भी हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। एक दंपत्ति का दावा था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है और व‍ह घर से भाग गया था। जोड़े ने कहा था कि इनका दावा था कि धनुष ने सिनेमा इंडस्ट्री में जाने से पहले अपना नाम बदल लिया। हालांकि कोर्ट में इस बात का फैसला भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर
अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित ने शाहिद कपूर को अपना पति बताया था। कई बार तो वह उनका रास्ता भी रोक देती थी। शाहिद इनसे इतने परेशान थे कि उन्हें शिकायत करनी पड़ी। शाहिद ने अपनी शिकायत में कहा था वास्तविकता उनके कंपाउंड में आ जाती हैं और उन्हें इशारे करती हैं। वह उनका पीछा करती हैं। एक बार तो उन्होंने शाहिद की कार को ओवरटेक किया और उनका रास्ता रोक दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें