फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के बॉलीवुड में 26 साल, इन 8 किरदारों ने बनाया इंडस्ट्री का 'सिंघम'

Wed, 22 Nov 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
1 of 9
अपनी संजीदा एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाने वाले एक्टर अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपने 26 साल पूरे कर लिए। अपनी आँखो से सारा अभिनय कर देने वाले अजय गंभीर अभिनय के साथ-साथ एक्शन के बाद अब कॉमेडी में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं। 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय के इस खास दिन आइए जानते  वो 8 किरदार जिन्होंने बनाया उन्हें बॉलीवुड का 'सिंघम'
विज्ञापन

2 of 9
अपने माता-पिता के रिश्तों के बीच खुद की वजूद की तलाश में परेशान-हैरान इस किरदार ने अजय को बेस्ट एक्टर के लिए उनका पहला राष्ट्रीय अवार्ड दिलवाया था। फिल्म भले ही बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन अजय ने इस फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोह मनवाया था।
विज्ञापन

3 of 9
'दीवानगी' में अजय देवगन की कॉम्पलेक्स एक्टिंग का तोड़ आजतक इंडस्ट्री में नजर नहीं आता। एक ही शख्स के अंदर दोहरी पर्सनैलिटी लिए अजय जितना शर्मिले तरंग के किरदार में नजर आए, उतनी ही गहरी छाप जिद्दी रंजीत के रूप में भी छोड़ गए। इसके लिए अजय को निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।

4 of 9
'खाकी' में निभाया गया अजय देवगन का निगेटिव किरदार आज तक लोगों के जेहन में ताजा है। 'दीवानगी' के बाद अजय देवगन की ये दूसरी फिल्म थी जिसमें वो निगेटिव किरदार में नजर आए थे।फिल्म अमिताभ बच्च्न और अक्षय कुमार जैसे सितारों से सजी थी। मगर अजय सभी पर भारी पड़े।
विज्ञापन

5 of 9
2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने भगत सिंह का किरदार निभाया, लेकिन स्क्रीन पर अजय देवगन का कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन

6 of 9
'गंगाजल' में एसपी अमित कुमार के किरदार को देखकर आप भी यही कहेंगे कि अजय से बेहतर इस रोल में कोई नहीं होता। बिहार में फैली भ्रष्ट कानून व्यव्स्था पर चोट करती ये फिल्म अजय के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन

7 of 9
अपनी सीरियस इमेज तोड़ते हुए पहली बार अजय देवगन ने 'गोलमाल' से कॉमेडी में अपना हाथ आजमाया। रोहित शेट्टी निर्देशित ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इस सीरिज की 4 फिल्में आ चुकी है। हाल ही में आई 'गोलमान वन्स अगेन' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 

8 of 9
- फोटो : singham
'सिंघम' में निभाए गए 'बाजीराव सिंघम' के किरदार ने इंडस्ट्री में पुलिस इंस्पेक्टर की परिभाषा ही बदल दी। अपनी दमदार एक्टिंग और बेजोड़ डॉयलॉग्स का ही कमाल था कि आज भी फिल्म का एक-एक सीन लोगों की आंखों के सामने दौड़ता है। यहां तक की पुलिसवालें भी अजय देवगन के स्टाइल को कॉपी करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन

9 of 9
'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई' में निभाया अजय का किरदार गैंगस्टर हाजी मस्तान से प्रेरित था। फिल्म में अजय का अंदाज और एक-एक डॉयलॉग्स आज भी लोगों की जुबां पर छाया हुआ है। 'दुआं में याद रखना', 'जब दोस्त बनाके काम हो सकता है....तो फिर दुश्मन क्यों बनाए?' उनमें से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें