फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण अर्जुन नहीं कायनात था शाहरुख, सलमान की फिल्म का नाम, जबरदस्ती फिल्माया ये गाना हुआ था सुपरहिट

Mon, 13 Jan 2020 02:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Arjun
सलमान खान और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 13 जनवरी 1995 में रिलीज हुई थी। इसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। विलेन के किरदार में अमरीश पुरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आइए फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने पर आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Karan Arjun

क्या आप जानते हैं 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि कोई और था। सनी देओल और अजय देवगन को ये फिल्म ऑफर की गई थी। हालांकि दोनों के मना करने के बाद ये रोल शाहरुख और सलमान की झोली में आया था। 'करण अर्जुन' साल 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

विज्ञापन

3 of 5
Karan Arjun
'करन-अर्जुन' की अधिकतर शूटिंग राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में हुई थी। उस वक्त गर्मी का मौसम था। सलमान खान शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' का पहला नाम 'कायनात' था। लेकिन बाद में फिल्म का नाम 'करण अर्जुन' रखा गया। फिल्म में जो रोल काजोल ने निभाया है, शाहरुख के साथ पहले उस रोल के लिए एक्ट्रेस जूही चावला को चुना गया था। अब अब खुद ही डिसाइड करिए किसने इस रोल में जान डाल दी।

4 of 5
Karan Arjun
करण अर्जुन से पहले सलमान ने कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की थी। इसलिए उनकी बॉडी भी कुछ खास नहीं थी बेशक इससे पहले सलमान अपनी फिल्मों में शर्टलेस नजर आए हों लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर बहुत काम किया था। सलमान ने इसी एक्शन फिल्म के लिए बॉडी बनाकर पहली बार अपनी शर्ट उतारी थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। इस फिल्म को राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने असिस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Arjun
'करन अर्जुन' के लिए म्यूजिक बनाने का जिम्मा डायरेक्टर राकेश के भाई राजेश रोशन को दिया गया था। फिल्म का एक गाना 'जाती हूं मैं जल्दी है क्या' राकेश रोशन के कहने पर जबरदस्ती रिकॉर्ड किया गया। गाने में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी थी। गाना रिलीज होने के बाद बहुत हिट हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें