फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilwale Dulhania Le Jayenge: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की रिलीज को पूरे हुए 25 साल, शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम

Tue, 20 Oct 2020 01:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो
भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सालों- साल तक दर्शकों के दिल में बसी रहती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है यशराज बैनर की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। लेकिन फैंस का प्यार इसके लिए आज भी कम नहीं हुआ है। इस फिल्म ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो
वहीं फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। आज भी फिल्म में दोनों का किरदार इनके फैंस को मुंहजुबानी याद है। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने भी खुशी जताई है। इन दोनों ही सितारों ने खुशी मनाने का एक अलग ही अंदाज ढूंढा है।
विज्ञापन

3 of 5
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल शाहरुख खान ने फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। जो बेहद शरारती लड़का रहता है। तो वहीं काजोल ने फिल्म में सिमरन का किरदार निभाया था। फिल्म में राज को सिमरन से प्यार हो जाता है और यहीं से शुरू होती है फिल्म की कहानी। फिल्म के 25 साल होने पर शाहरुख और काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल दिया है। दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल का नाम फिल्म के किरदार राज और सिमरन के नाम पर रख लिया है। 
 

4 of 5
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो
इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने ही फिल्म से अपने-अपने किरदारों की प्रोफाइल पिक्चर भी लगाकर रखी है। दोनों ने ही फिल्म से जुड़ा एक मोंटाज वीडियो भी शेयर किया है। काजोल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राज और सिमरन! दो लोग, 1 फिल्म, 25 साल और अभी भी बेशुमार प्यार मिल रहा है'। वहीं शाहरुख ने लिखा, '25 साल!!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, सतीश शाह, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा द्वारा किया गया था। इस फिल्म में निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने भी सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था। फिल्म को आज भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

पढ़ें: कोरोना काल में जयदीप अहलावत से लेकर तृप्ति डिमरी तक ने मचाया ओटीटी पर धमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें