फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में सीबीआई जांच की जगी आस और जानें किस अभिनेत्री को पड़ा थप्पड़, पढ़ें10 फटाफट खबरें

Sat, 25 Jul 2020 08:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की 10 फटाफट खबरें - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की आस जगी और विक्की कौशल की फिल्म मसान को पांच साल पूरे हो गए। इसके साथ ही जानें क्यों अमीषा पटेल आज ट्रोल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 11
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, पीएम मोदी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' बीते दिन ही रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। लोगों ने सुशांत की फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर अपनी भावनाएं शेयर कीं। इसी बीच खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बड़ी खबर, पीएम मोदी को मिली सुब्रण्यम स्वामी की चिट्ठी, अब सीबीआई जांच...
विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया
मेगारस्टार अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद इन सभी का नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घर पर आइसोलेशन में रह रहीं जया बच्चन की रातों की नींदे उड़ी पड़ी हैं। 

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस वजह से उड़ी जया बच्चन की रातों की नींद, की पुलिस को शिकायत

4 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश के कोने कोने से आकर मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजगार तलाशने में जुटे रहने वालों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। 65 साल के ऊपर के कलाकार यहां काम नहीं कर सकते। हर दूसरे दिन यहां किसी न किसी मसले को लेकर ट्विटर वॉर छिड़ जाता है और कोरोना को रोकने के लिए लोग अब भी यहां चौकन्ने हैं नहीं। नतीजा, बड़े फिल्म निर्माता अब मुंबई से दूर जा रहे हैं, छोटा मोटा दूर भी नहीं, सीधे सात समंदर पार वाला दूर। अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम के बारे में अमर उजाला आपको बता ही चुका है। अब बारी आमिर खान ही है। देश की राजनीतिक हलचलों पर बनने वाली उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी विदेश में होने की खबरें हैं। 

'आमची मुंबई' से भाग रहे फिल्म कलाकार, अक्षय के बाद अब आमिर की भी विदेश में 'भारत' खोजने की तैयारी
विज्ञापन

5 of 11
movie theatre
 देश भर में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। हालांकि सिनेमाघर पिछले चार महीनों से बंद हैं। इस वजह से कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से मेकर्स अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर रहे हैं। इससे सिनेमाघर मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। पहले तो सिनेमाघर मालिकों ने फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का विरोध भी किया। हालांकि कोरोना की वजह से किसी के पास कोई हल नहीं है। ऐसे में सिनेमाघर मालिक भी शांत हो गए। अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की है कि है कि अगस्त से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। 

अनलॉक के तहत जानें कब खुल सकते हैं सिनेमाघर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने की सिफारिश
विज्ञापन

6 of 11
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
 देश में कोरोना काल जारी है और ऐसे में कुछ जगहों को आम जनता के लिए खोला है तो कुछ को नहीं, वहीं कई सारी जगहों पर समय और लोगों के हिसाब से पाबंदी लगा दी है। इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शॉर्ट ड्रेस में मंदिर के सामने हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके चलते अब वो ट्रोल हो रही हैं।

शॉर्ट ड्रेस पहनकर मंदिर पहुंची ये बॉलीवुड अभिनेत्री, वीडियो देख ट्रोलर्स ने किए ऐसे- ऐसे कमेंट
विज्ञापन

7 of 11
अनुपम खेर और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर के फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे जब पता चला था कि उनके परिवार के कई सदस्य कोविड 19 पॉजिटिव निकले हैं। अनुपम खेर की मां दुलारी देवी, भाई राजू, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी मां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। जबकि परिवार के बाकी सदस्य होम क्वारंटीन थे। अब अभिनेता ने एक ट्वीट के द्वारा बताया है कि उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

कोरोना को मात देकर घर लौटीं अनुपम खेर की मां, अभिनेता ने बताया अब कैसी है तबीयत

8 of 11
नेहा शर्मा, गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे सोशल मीडिया पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। बहुत से कलाकार अपने मजेदार वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार नेहा शर्मा और पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। 

VIDEO: गिप्पी ग्रेवाल ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री को मारा थप्पड़, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

9 of 11
सुशांत सिंह राजपूत, करीना कपूर, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई सितारों को निशाने पर लिया हुआ है। अब इस कड़ी में करीना कपूर का नाम भी जुड़ता दिख रहा है।

'मंगलयान' के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं करीना कपूर, पुराना वीडियो हुआ वायरल तो कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

10 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ये बहस अब और ज्यादा तेज हो गई है। कई स्टार किड्स जैसे आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन को इसके लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि नेपोटिज्म की बहस में अभिनेता रणबीर कपूर का नाम नहीं आता है। जबकि रणबीर कपूर सिनेमा के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रणबीर कपूर खुद दशकों तक सिनेमा में राज करने वाले  दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। तो वहीं उनकी मां नीतू कपूर भी बॉलीवुड में अपना योगदान दे चुकी हैं। बावजूद इसके रणबीर कपूर पर कभी भी स्टार किड होने का आरोप नहीं लगता है। इसकी वजह ये है कि रणबीर कपूर ने अपनी फिल्में और अदाकारी से खुद को साबित किया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं रणबीर कपूर की ऐसी ही फिल्में जिसमें उन्होंने खुद को साबित करते हुए नेपोटिज्म के तंज से खुद को बचा लिया...

स्टार किड होकर भी नेपोटिज्म का नहीं लगता रणबीर कपूर पर आरोप, ये फिल्में हैं सबूत
विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बीती 11 जुलाई से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनका परिवार कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। उनके परिवार में बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में इन सभी का मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती रहते हुए अमिताभ बच्चन की क्या दिनचर्या (डेली रूटीन) है, इसके बारे में पता चला है। 

कोरोना वायरस से जंग में अमिताभ बच्चन का अस्पातल में ऐसा है रूटीन, सुबह योगा के बाद ऐसे बिताते हैं पूरा दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें