बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' बीते दिन ही रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। लोगों ने सुशांत की फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर अपनी भावनाएं शेयर कीं। इसी बीच खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।