फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कास्टिंग गिरोह का हुआ पर्दाफाश और रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, 10 फटाफट खबरें

Fri, 24 Jul 2020 07:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे कास्टिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ तो दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म भी रिलीज हुई। यहां देखें आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
कास्टिंग के नाम पर धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टी सीरीज ने जिन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ यहां अंबोली थाने में धोखाधड़ी और कंपनी के सीएमडी भूषण कुमार की पहचान धारण करने का सनसनीखेज मुकदमा दर्ज कराया है, उनमें से कम से कम एक को अमर उजाला ने खोज निकाला है। ये शख्स बहुत ही शातिर है और इसने कम से कम दो अभिनेत्रियों से संपर्क कर टी सीरीज के नाम पर पैसे हड़पने की कोशिश की। इसने अपना नाम इन अभिनेत्रियों के साथ बातचीत में प्रितेश नायडू बताया। पूरे मामले की छानबीन करने से ये भी पता चलता है कि इन लोगों का पूरा एक गिरोह काम कर रहा है और इस गिरोह में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुछ जानकार भी शामिल हैं।

EXCLUSIVE: कास्टिंग के नाम पर बॉलीवुड कलाकारों को ठगने वाले गिरोह का ये है पूरा काला चिट्ठा, सबूत के साथ
विज्ञापन

3 of 11
अमला शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर का शुक्रवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। अमला पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अमला शंकर की नातिन श्रीनंदा शंकर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

Amala Shankar Death: दिग्गज नृत्यांगना अमला शंकर का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 11
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
अरसे से सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म के एलान का इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सलमान और कटरीना फिर से एक साथ बड़े परदे पर उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। अमर उजाला को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 के लिए हां कर चुकी है और इस बार टाइगर सीरीज (Tiger 3) की इस फिल्म के निर्देशक होंगे यशराज फिल्म्स के पोस्टर ब्वॉय निर्देशक मनीष शर्मा।

EXCLUSIVE: बॉलीवुड का बड़ा धमाका, सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का एलान, मनीष शर्मा बने डायरेक्टर
विज्ञापन

5 of 11
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ने उनके हर एक फैन को झकझोर के रख दिया था। सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का उनके हर फैन को इंतजार था। ऐसे में अब उनका सब्र खत्म हो गया है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

Dil Bechara: रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं 'दिल बेचारा'
विज्ञापन

6 of 11
स्टीव हफ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने दो वीडियो रिलीज किए थे। स्टीव ने सुशांत की आत्मा से बात करने का दावा किया था। उनका कहना है कि वो एक यंत्र की मदद से आत्माओं से बात करते हैं। दो वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं। अब स्टीव ने तीसरा वीडियो रिलीज किया है।

सुशांत की आत्मा से फिर से बात करने का दावा, एक्सपर्ट स्टीव हफ ने बताया मौत के सवाल पर अभिनेता ने कहा- 'वो बहुत...'
विज्ञापन

7 of 11
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में खुलकर आवाज उठा रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को भी मुंबई पुलिस ने आखिरकार तलब कर ही लिया। पुलिस ने कंगना को बीते गुरुवार को ही समन भेजा है। कंगना फिलहाल मुंबई में नहीं हैं और ना ही ऐसी स्थिति में मुंबई आना चाहती हैं। देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही वह अपने परिवार के साथ मनाली चली गई थीं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें मनाली स्थित उनके घर पर भी समन भेजा है।

सुशांत सुसाइड केस: पुलिस ने फिर भेजा कंगना रनौत को नोटिस, इस बार मनाली भी भेजी गई कॉपी

8 of 11
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को नहीं पता। अब 13 साल पहले की बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिंक- अप का अंदाजा लगा रहे हैं।

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 13 साल पुरानी KISS वाली तस्वीर वायरल, फैंस पूछ रहे ऐसे- ऐसे सवाल

9 of 11
Star Kids - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग नेपो किड्स को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बॉलीवुड में मौजूद भाई-भतीजावाद की वजह से ही सुशांत ने आत्महत्या की है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस नेपोटिज्म पर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सारा अली खान समेत कई नेपो किड्स की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Star Kids की इन पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा, फिल्मों में आने के बाद बदल गया पूरा Look

10 of 11
मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन 24 जुलाई को होता है। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको मनोज कुमार की जिंदगी और फिल्मी सफर के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं। मनोज कुमार ने साल 1957 में बतौर अभिनेता फिल्म 'फैशन' से अपना करियर शुरू किया। उसे वो अपनी पसंदीदा फिल्म भी मानते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको एक वाकया बताते हैं जो अमिताभ बच्चन से जुड़ा है।

Manoj Kumar Birthday: बुरे वक्त में मनोज कुमार ने दिया था अमिताभ बच्चन को 'रोटी, कपड़ा और मकान' का सहारा, हताश BIG B को ऐसे मिला था बड़ा मौका
विज्ञापन

11 of 11
टोनी अशाय, शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों के साथ कश्मीरी मूल के टोनी अशाय का नाम इन दिनों विवादों में बना हुआ है। टोनी की तस्वीरें शाहरुख खान और गौरी खान के साथ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने बॉलीवुड कलाकारों के साथ उनके संबंधों पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर कौन है टोनी अशाय, जिसके बॉलीवुड सितारों के साथ संबंध पर विवाद हो रहा है।

कौन है कश्मीरी मूल का टोनी अशाय? जिसके बॉलीवुड सितारों के साथ दिखने पर मचा हंगामा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें