पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रही है फिल्म?
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, शाहरुख की दो और बड़ी फिल्में साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, जिसमें 'जवान' है जो 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। इसके बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' है। यह फिल्म भी अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।