फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल की हुई शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 रोचक बातें

Fri, 19 Oct 2018 10:10 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
DDLJ
रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किसे याद नहीं। 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सफल, बेहद सफल, सुपर-डूपर हिट, सदाबहार से होते हुए इसने हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में फिल्म 1000 हफ्ते से लगातार चल रही है। इस सुपरहिट फिल्म को रिलीज हुए आज 23 साल पूरे चुके हैं। इस मौके पर आज बात करते हैं इस सुपरहिट फिल्म से जुड़ी कुछ कहानियों के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 6
DDLJ
क्या आप जानते हैं ddlj  की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद शाहरुख इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थे। आदित्य चोपड़ा को शाहरुख के साथ 4 मीटिंग करनी पड़ी, तब जाकर उन्होंने रोल स्वीकार किया। अब जरा आप खुद ही सोचिए अगर शाहरुख नहीं मानते तो राज के किरदार में आज आप सैफ अली खान को देख रहे होते।
विज्ञापन

3 of 6
DDLJ
काजोल यानी की सिमरन के मंगेतर (कुलजीत) के रोल के लिए पहले अरमान कोहली से बात की गई थी लेकिन जब फिल्म का ऑडिशन चल रहा था तब परमीत सेठी बूट्स, जीन्स और वेस्टकोर्ट पहन कर आए और स्क्रीन टेस्ट में पास हो गए। फिर क्या था ये रोल परमीत सेठी को ऑफर हो गया।




 

4 of 6
ddlj
सुपरहिट गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जिन पीली सरसों के खेतों में शूट हुआ है, वो गुड़गांव में है और गाने की शूटिंग के दौरान हरियाणा के किसानों ने फिल्म की यूनिट के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया था क्योंकि शूटिंग के दौरान उनकी फसलों का बहुत नुकसान हुआ था लेकिन उस वक्त शाहरुख खान ने हरियाणवी बोलकर किसानों का विरोध शांत कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
ddlj
फिल्म में अनुपम खेर शाहरुख को अपने दादा परदादा की पढ़ाई में नाकामयाबी के किस्से सुनाते हैं। दरअसल अनुपम खेर उस वक्त अपने सगे अंकल का किस्सा सुनाते हैं जो कि वाकई पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नहीं रहे। इतना ही नहीं अनुपम खेर का रोल भी खुद यश चोपड़ा की जिंदगी से प्रेरित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DDLJ
फिल्म का पहला रिकॉर्ड होने वाला गाना था 'मेरे ख्वाबों में जो आए'। शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि इस गाने के लिरिक्स को आदित्य चोपड़ा ने आनंद बक्शी से 24 बार बदलवाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें