फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता के खिलाफ नाना पाटेकर उठाएंगे ये कदम, यौन शोषण के आरोपों पर CINTAA को भेजा जवाब

Fri, 19 Oct 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nana patekar
#MeToo कैंपेन की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने नाना पाटेकर को नोटिस भेजा था और पूरे मामले में उनसे जवाब मांगा था। अब इस मामले में नाना पाटेकर ने अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
नाना पाटेकर सिंटा को कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है और वो इस मामले में तनुश्री दत्ता के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने भी तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

3 of 5
Tanushree
तनुश्री दत्ता ने पुलिस थाने और महिला आयोग में लिखित शिकायत में कहा कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।

4 of 5
tanushree - फोटो : self
तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपूते ने ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की मांग की है। नितिन सतपूते के प्रार्थना पत्र में गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम भी शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta - फोटो : self
इस मामले में तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर जबरदस्ती अतरंग दृश्य देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें धमकी दी गई। यही नहीं तनुश्री की गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें