फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड में देखी 'भारत', केदार के ट्वीट पर सलमान ने किया रिट्वीट

Wed, 12 Jun 2019 07:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'भारत' से सलमान खान ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में वर्ल्ड कप में बिजी टीम इंडिया ने भी वक्त निकालकर भारत देखी।
विज्ञापन

2 of 6
bharat film - फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी सहित कुछ इंडियन क्रिकेट टीएम के खिलाड़ियों ने भारत देखी। फिल्म देखने के बाद केदार जाधव ने ट्वीट किया। ट्वीट में जाधव ने बाकी साथियों के साथ फोटो भी शेयर की है। केदार ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- भारत की टीम, भारत देखने के बाद।
विज्ञापन

3 of 6
2019 वर्ल्ड कप के दौरान भारत देखने पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
केदार की शेयर की हुई फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। फोटो में केदार जाधव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, महेन्द्र सिंह धोनी सहित शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं।

 

4 of 6
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
केदार जाधव के पोस्ट पर सलमान खान ने भी रिएक्ट किया है। दरअसल सलमान ने पोस्ट को रिट्वीट करते हुए टीम इंडिया को शुक्रिया कहा है। वहीं सलमान ने टीम इंडिया का आगे आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान ने लिखा- 'भारत की टीम को 'भारत' को पसंद करने के लिए धन्यवाद....शुक्रिया भाइयों इंग्लैंड में फिल्म भारत देखने के लिए। आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं। पूरा भारत आपके साथ है। भारत जीतेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत - फोटो : Youtube
गौरतलब है कि ईद के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म को जनता के बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 150 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म में सलमान खान- कटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें