फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज पर अधूरा है पुलवामा का वादा

Wed, 12 Jun 2019 07:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के शहंशाह काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके ट्विटर हैक होने के चलते वो सुर्खियों में थे तो अब एक और वजह से अमिताभ सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के शहंशाह ने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों की बड़ी मदद की है। दरअसल अमिताभ ने 2100 किसानों का कर्ज चुका दिया है। इस बार की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लोन चुकाने की जानकारी देते हुए लिखा- जो वादा किया ता उसे पूरा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोन की पूरी रकम वन टाइम सेटेलमेंट के जरिए चुकाई गई है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ही लिखा था- 'जो लोग लोन की रकम अदा नहीं कर पा रहे हैं, उन लोगों के लिए गिफ्ट है। इस बार ये लोग बिहार से होंगे।'
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद की हो। इससे पहले अमिताभ ने पिछले साल करीब एक हजार किसानों के लोन चुकाए थे। गरीब किसानों के लोन चुकाने को लेकर अमिताभ की सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है।

4 of 6
Badla film amitabh - फोटो : you tube
वहीं अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- अभी एक और वादा पूरा करना है। पुलवामा अटैक में जिन बहादुर लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी उनके परिवार और पत्नियों की आर्थिक रूप से मदद करनी है, सच्चे शहीद।'
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन हाल ही में ट्विटर अकाउंट को हैक होने के चलते सुर्खियों में थे। अमिताभ के ट्विटर पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगाई गई थी। वहीं बायो में आई लव पाकिस्तान लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan
बात अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की करें तो वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर- आलिया के फोटोज भी फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें