फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की टिकट पर भी हार से पार न जा पाईं जया प्रदा, सिनेमा से लेकर राजनीति तक कुछ ऐसा रहा सफर

Thu, 23 May 2019 03:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बीजेपी की जया प्रदा को काफी पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो जया प्रदा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं लेकिन फैंस उनके बारे में जानने के लिए आज भी उत्सुक रहते हैं। आइए आपको बताते हैं जया प्रदा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 7
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
जया प्रदा
जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जया प्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।

4 of 7
जया प्रदा
1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी की थी।
विज्ञापन

5 of 7
जया प्रदा
हैरानी की बात तो ये है कि जया प्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए। शादीशुदा होने के बावजूद आज भी वे अकेली ही रहती हैं। महान फिल्मकार सत्यजीत रे जया की सुंदरता और एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक मानते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
जया प्रदा
अमर सिंह के साथ लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे। इतना ही नहीं जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उन पर तेजाब हमला कराने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जया प्रदा
जया प्रदा ने 1994 में तेलगु देशम पार्टी ज्वाइन की थी। 1994 में जया ने TDP के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके बाद जया ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। 2004 के आम चुनाव में जया उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से चुनाव लड़ीं और जीतीं। इसके कुछ दिनों बाद कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद इन्होंने मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ज्वाइन कर ली और अब वह रामपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन हारती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें