फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निरहुआ' ही नहीं इस चुनाव में इन 6 सेलेब्स की हार भी तय, शॉटगन भी हो गए 'खामोश'

Thu, 23 May 2019 03:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood - फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस लोकसभा चुनाव में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। रुझानों में किसी को जीत मिलती दिख रही है तो कोई हार की कगार पर खड़ा है। आइए आपको बताते हैं उन सितारों के नाम जिनकी हार लगभग तय है।
विज्ञापन

2 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर 
रूझानों में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शेट्टी आगे चल रहे हैं। वो कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर से एक लाख 32 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उर्मिला की राजनीति में ये पहली पारी है। इस सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले गए। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर  54.72 फीसदी मतदान हुआ था। इतना ही नहीं उर्मिला ने जमकर चुनाव प्रचार भी किया था।
विज्ञापन

3 of 7
akhilesh yadav, nirahua - फोटो : Amar Ujala
निरहुआ
यूपी के आजमगढ़ की सीट पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ (दिनेश लाल यादव) पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर उनकी टक्कर अखिलेश यादव से है। दोनों की सीटों में करीब 1 लाख का अंतर देखने को मिल रहा है। निरहुआ की हार लगभग तय मानी जा रही है।

4 of 7
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : अमर उजाला
जया प्रदा
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बीजेपी की जया प्रदा को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद
शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से ताजा रुझान में करीब साठ हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। बता दें इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतते रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राजनाथ सिंह के सामने होंगी पूनम सिन्हा
पूनम सिन्हा
लखनऊ लोकसभा सीट पर गृह मंत्री और बीजेपी कैंडिडेट राजनाथ सिंह के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं लेकिन सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा, राजनाथ सिंह से करीब डेढ़ लाख मतों से पीछे चल रही हैं। मतलब अब उनकी हार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राज बब्बर - फोटो : Instagram
राज बब्बर
फतेहपुर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना में भाजपा को भारी बढ़त मिल रही है। भाजपा के राजकुमार चाहर ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को 89 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें