फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में इन वेब सीरीज ने मचाई धूम, 'गणेश गायतोंडे' और 'कालीन भैया' का जुबां-जुबां पर जिक्र

Tue, 18 Dec 2018 07:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
web series 2018
बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ आजकल वेब सीरीज का भी काफी क्रेज है। भारत में इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से ऑनलाइन कंटेंट खूब देखा जा रहा है। साल 2018 में भी कई वेब सीरीज आईं और लोगों का दिल जीतने में कामयाब भी हुई। अब बात करते हैं 2018 के फेमस वेब सीरीज की जो अपने कंटेंट की बदौलत चर्चा का विषय बनी।
विज्ञापन

2 of 6
Sacred Games
सेक्रेड गेम्स
सेक्रेड गेम्स साल 2018 की सबसे चर्चित वेब सीरीज रही। इसमें सैफ अली खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने अहम भूमिका निभाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सेक्रेड गेम्स से अपने विलेन के किरदार से वेब वर्ल्ड में तहलका मचा दिया। अब इस वेब सीरीज के सेकेंड सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
breath r madhvan
ब्रीद
थ्री इडियट्स', 'साला खड़ूस' जैसे फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुके आर माधवन इस साल ब्रीद नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। अमेजन वीडियो पर जारी की जाने वाली इस बेव सीरीज में माधवन डैनी मैस्करेनहस नाम के पिता बने हैं। जो अपने बेटे को बचाने के लिए दूसरों की जन लेता है। फिल्म की कहानी एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है। इस वेब सीरीज में आर माधवन के अलावा अमित साध, सपना पब्बी और चाइल्ड आर्टिस्ट अथर्व विश्वकर्मा लीड रोल में नजर आए थे।

4 of 6
mirzapur kaleen bhaiya
मिर्जापुर
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज "मिर्जापुर" हाल ही में रिलीज की गई। रिलीज के बाद से ही ये चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में उत्तर प्रदेश के उस शहर की कहानी है, जो अभी तक कायदे का शहर नहीं बन सका है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रांत मैसी, दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। 9 सीरीज के इस वेब शो को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली।
विज्ञापन

5 of 6
inside edge
इनसाइड एड्ज
एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई भारत की पहली ओरिजनल वेब सीरीज 'इनसाइड एड्ज' को लोगों ने पसंद किया था। यह सीरीज 20-20 क्रिकेट की दुनिया के आसपास घूमती है। ऋचा इसमें एक टीम की मालकिन जरीना मलिक की भूमिका में हैं। जो बेहद मजबूत होने के साथ-साथ अत्यंत महत्वाकांक्षी महिला हैं। 'इनसाइड एड्ज सीजन-1' में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, अंगद बेदी, तनुज वीरवानी, संजय सूरी सहित कई हस्तियां सशक्त भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाचा विधायक हैं हमारे
'चाचा विधायक हैं हमारे' वेब सीरीज को विकास चंद्रा ने डायरेक्ट किया था। यह कॉमेडी वेब सीरीज थी। इसमें जाकिर खान ने रौनी नाम का किरदार निभाया था। इस सीरीज की कहानी खुद जाकिर ने लिखी थी। 'चाचा विधायक हैं हमारे' की कहानी इंदौर की है। इससे पहले भी जाकिर ने अमेजन प्राइम पर 'हक से सिंगल' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें