साल 2018 ने कुछ स्टार्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। किसी स्टार ने जिंदगी के सूनेपन को खत्म कर ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से शादी रचाई तो किसी ने गुपचुप ब्याह करके खुशियों को अपनाया। किसी स्टार ने इस साल दूसरी शादी की तो किसी ने दो शादियों के बाद तीसरी शादी करने से भी नहीं हिचके। तो चलिए आपको साल 2018 में उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस साल दूसरी या फिर तीसरी शादी करके सभी को चौंका दिया।