सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस की ड्रेस और उनके मेकअप को ट्रोल करना ट्रेड बन गया है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया जाता रहा है। कभी किसी के उम्र पर कमेंट किया जाता है तो किसी के ड्रेसिंग सेंस का मजाक बनाया जाता है। आज हम आपको 2018 के ऐसी सेलिब्रिटीज के बारें में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हुए।
विज्ञापन
2 of 6
swara bhaskar
स्वरा भास्कर
ट्रोलिंग की शिकार हुई एक्ट्रेस में सबसे पहले नाम आता है स्वरा भास्कर का। स्वरा लगभग अपने हर बयान के बाद ट्रोल होती हैं। कभी मास्टरबेशन सीन को लेकर तो कभी उनके कपड़ों का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजाक बनाया। स्वरा को सबसे ज्यादा ट्रोल उनके इस बयान पर किया गया था जब उन्होंने कहा था- इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे। नहीं, न? इसका जवाब है नहीं। इसके बाद स्वरा ने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
hina khan
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस में हिना खान सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली अभिनेत्री हैं। हिना लगभग अपनी हर फोटो पर ट्रोल होती हैं बावजूद इसके हिना की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। हिना खान जब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मालदीव गई थीं तब उनकी फोटो पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। किसी ने हिना के मुस्लिम होने पर सवाल उठाया तो कोई उन्हें धर्म परिवर्तन की सलाह देता नजर आया। इसके अलावा जब हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने तो हिना से ये तक पूछ लिया था- तुम हिंदू हो या मुसलमान।
4 of 6
Rakhi sawant
राखी सावंत
राखी सावंत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होती हैं और हो भी क्यों न उनके कारनामे ही कुछ ऐसे हैं। कभी अचानक शादी का एलान कर देती हैं तो कभी शादी तोड़ देती हैं। इतना ही नहीं मीटू जैसे सीरियस मुद्दे पर भी राखी मजाक में ही अपनी राय रखती हैं। राखी सावंत अपनी फोटो की वजह से भी ट्रोल होती हैं। कुछ महीने पहले राखी ने स्विमसूट में फोटो पोस्ट की थी उसपर एक यूजर ने राखी को दरियाई घोड़ा तक कहा डाला था। उन्होंने लिखा कि, ऐसा लग रहा है जैसे दरियाई घोड़ा पानी के बाहर सुस्ताता रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli and anushka sharma
अनुष्का शर्मा
शादी के बाद से अनुष्का शर्मा लगातार किसी न किसी वजह से ट्रोल होती हैं। कचरा वाले वीडियो पर तो अनुष्का की जमकर लताड़ लगाई गई थी। इसके अलावा बीसीसीआई की आधिकारिक फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा को देख फैंस भड़क गए थे। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि, इस आधिकारिक समारोह में अनुष्का टीम इंडिया का हिस्सा कैसे बन गईं, जबकि भारतीय दल में शामिल किसी भी सदस्य की पत्नी वहां नहीं थीं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका अपनी शादी का एलान करते ही ट्रोल होने लगी थीं और ये सिलसिला अब तक जारी है। प्रियंका और निक के बीच 10 साल के अंतर से फैंस खुश नहीं थे। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर ये कह रहे थे कि भारत में लड़कों की कमी थी क्या कि विदेशी दूल्हे की जरूरत पड़ गई। इसके अवाला प्रियंका अपनी शादी में आतिशबाजी को लेकर भी ट्रोल हुई थीं।