भारत में पीरियड्स को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां रही हैं, जिन्हें लेकर कई बार कई तरह की फिल्में भी फिल्माई गई हैं। बता दें हाल ही में पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस नाम की शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर ऑवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
वहीं भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म विलेज रॉकस्टार इस दौड़ से बाहर हो गई है। बता दें पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस भारत में महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी दिक्कतों के खिलाफ, असल जिंदगी के पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम के कामों पर फिल्माई गई है। फिल्म का निर्देशन गुनीता मोंगा और सह निर्देशन निर्माण मोंगा ने किया है।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
फिल्म सिखिया एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले तैयारी की गई है। यह कंपनी द लंच बॉक्स और मसान जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। सोमवार को ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की घोषणा के बाद मोंगा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। पोस्ट में उन्होंने कहा है कि ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में जगह बनाना बहुत ही गर्व और रोमांचक भरा रहा है।
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
मोंगा ने आगे लिखा कि मैं इस फिल्म की निर्माण टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 26 मिनट की यह फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं के गांव में पैड मशीन की स्थापना के इर्द गिर्द घूमती है। यह फिल्म ईरानी- अमेरिकी फिल्म निर्माता रेका जेहाबाची के प्रोजेक्ट पैड के अनुरूप तैयार की गई थी।
फिल्म में मुरुगनाथम खी सैनिटरी पैड मशीन के अविष्कार को भी दिखाया गया है। ऑस्कर समारोह से एक महीने पहले 22 जनवरी, 2019 को 91वें आस्कर में लिए नॉमिनेट करने की घोषणा की जाएगी। वहीं ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 24 फरवरी 2017 को होगा।