अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 भी हर बार की तरह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है । कंटेस्टेंट की जिंदगी का सच और अमिताभ बच्चन की मेजबानी दर्शकों का दिली जीतने के लिए काफी है । सोमवार को टेलीकास्ट हुए शो में हॉट सीट पर सिलीगुड़ी के आदित्य साहा बैठे ।
विज्ञापन
2 of 5
amitabh bachchan
आदित्य ने महज 4.3 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड का जवाब दे दिया था । आदित्य ने खुद को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बताया । उनहोंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें अमिताभ बच्चन के सामने शेयर की । आदित्य ने बताया कि एक हादसे में उनके पिता की आंखों की रोशनी चली गई ।
विज्ञापन
3 of 5
kbc 10
शो से जीते हुए पैसों से वो एक खास ऐप बनाना चाहते हैं । ये आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ऐप होगा । जो हर जरूरतमंद के काम आ सकेगा । अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए आदित्य ने कौन बनेगा करोड़पति में आने का फैसला लिया था ।
4 of 5
kbc
आदित्य ने अपने ज्ञान के दम पर 9 सवालों का सही जवाब दे दिया है । अब आज आदित्य आगे का खेल खेलेंगे । बता दें कि आदित्य से पहले हरियाणा से आईं मधु हॉट सीट पर थीं । शो से मधु 6 लाख 40 हजार रुपए जीतकर ले गईं।
इसके अलावा 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पुरुष हॉकी टीम हॉट सीट तक पहुंची थी । टीम ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते थे । अमिताभ बच्चन ने हॉकी टीम को साल 2018 के वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दीं ।