फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल में इतनी बदल गई 'हमारा दिल आपके पास है' की स्टारकास्ट, अनिल कपूर की ये 'दोस्त' तो रह चुकी है कैंसर-सर्वाइवर

Tue, 25 Aug 2020 10:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमारा दिल आपके पास है फिल्म स्टार कास्ट - फोटो : ट्विटर
सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म हमारा दिल आपके पास है (20 Years Of Hamara Dil Aapke Paas Hai) को रिलीज हुए आज 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में ऐश्वर्या ने रेप विक्टिम का किरदार निभाया था। चलिए जानते हैं 20 साल बाद इस फिल्म की स्टार कास्ट के लुक में कितना बदलाव आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : ट्विटर
अनिल कपूर - अविनाश
बोनी कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में अनिल कपूर ने अविनाश का किरदार निभाया था जो विनम्र और बहादुर है, उसे दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। अनिल कपूर के लुक में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : ट्विटर
ऐश्वर्या राय - प्रीति व्यास
फिल्म में ऐश्वर्या ने रेप विक्टिम प्रीति व्यास का किरदार निभाया था, जिसका परिवार समाज के डर से उसे निकाल देता है और उसे अविनाश यानी अनिल कपूर का सहारा मिलता है। बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार होता है और शादी हो जाती है। ऐश्वर्या के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं।

4 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : ट्विटर
सोनाली बेंद्रे - खुशी
इस फिल्म में सोनाली ने अनिल कपूर की दोस्त खुशी का किरदार निभाया था जिसे अनिल कपूर से प्यार हो जाता है। सोनाली कैंसर सर्वाइवर रह चुकी हैं। अब सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई लौट चुकी हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : ट्विटर
सतीश कौशिक- जो-जो
सतीश कौशिक ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसमें जो जो का किरदार भी निभाया था। अब सतीश का लुक पूरा बदल गया है। वह फिल्मों के निर्देशन पर ध्यान दे रहे हैं।


इसके अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, तनाज कुर्रिम, मुकेश ऋषि, जॉनी लीवर और पुरु राज कुमार जैसे सितारे भी नजर आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें