राजीव कपूर, सलमान खान
- फोटो : ट्विटर
सलमान खान से हुई लड़ाई
अपनी इकलौती हिट फिल्म के बाद राजीव दूसरे निर्माताओं और निर्देशकों के साथ लवर बॉय, प्रीती, अंगारे, शुक्रिया, जलजला, नाग नागिन जैसी फिल्में करते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अंत में उन्होंने अभिनय का रास्ता छोड़ दिया और फिल्म निर्माण के रास्ते पर निकल पड़े। उन्होंने सबसे पहले कार्यकारी निर्देशक के रूप में 1991 में आई फिल्म 'हिना' में काम किया। यह एक रोमांटिक ड्रामा कर रही है जिसमें ऋषि कपूर, जेबा बख्तियार और अश्विनी भावे मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं। इस फिल्म का निर्देशन राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया है। फिल्म को बनाने की शुरुआत तो राज कपूर ने ही की थी लेकिन वह इसे पूरी नहीं कर पाए।
जब फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी, उसी समय अभिनेता सलमान खान भी अपनी फिल्म 'सनम बेवफा' की शूटिंग उसी लोकेशन पर कर रहे थे। खास बात यह रही कि इन दोनों फिल्मों के कलाकार एक ही होटल में रुके थे। उस समय सलमान की मुलाकात पहली बार जेबा बख्तियार से हुई थी। सलमान को जेबा पसंद आईं और वह उन्हें अक्सर फूल वगैरह भेजा करते थे। एक दिन उन्होंने जेबा से डिनर पर चलने के लिए पूछ ही लिया। जेबा ने हां कर दी और जेबा की मां भी उनके साथ आईं।
जब इस घटना का पता राजीव कपूर को लगा तो वह भड़क गए। राजीव नहीं चाहते थे कि आरके बैनर के तले बन रही फिल्म की हीरोइन सलमान के साथ रहे। वह वहीं पहुंच गए जहां ये लोग डिनर करने वाले थे। राजीव भी उसी मेज पर जा कर बैठे और सलमान से लड़ाई करने के मूड में नजर आए। खबरें तो तरह-तरह की सामने आईं जिसमें एक खबर यह भी बताती है कि वहां सलमान और राजीव के बीच में हाथापाई हुई। हालांकि, राजीव ने कहा कि सलमान में इतनी हिम्मत नहीं कि वह उन्हें हाथ भी लगा सकें। और, सलमान ने भी कहा कि राजीव ने यह पूरी कहानी सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए रची है।