फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dil Bechara: ‘दिल बेचारा’ के दो साल पूरे होने पर संजना ने शेयर किया वीडियो, सुशांत को याद कर भावुक हुए फैंस

Sun, 24 Jul 2022 09:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को रिलीज हुए आज पूरे दो साल हो चुके हैं। यह फिल्म सुशांत के निधन के दो महीने बाद रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। अब संजना के फिल्म दो साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म की छोटी सी झलक दिखाई गई है। इस वीडियो को देख सुशांत के फैंस उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
संजना सांघी - फोटो : Instagram
वीडियो को शेयर करते हुए संजना ने लिखा, 'किजी और मैनी की जादूई दुनिया को आज दो साल पूरे हो गए हैं और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया है। मिस यू मैनी।' संजना के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सुशांत को याद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
संजना सांघी - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के हो महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद भी फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। यह फिल्मल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' की हिंदी रीमेक थी। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' फिल्म जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी।
विज्ञापन

4 of 4
संजना सांघी - फोटो : Instagram
वहीं, संजना सांघी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ 'राष्ट्र कवच ओम' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा संजना तापसी पन्नू के प्रोडक्शन की फिल्म 'धक धक' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें