फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन में पास हो जातीं तो आमिर की ऑन स्क्रीन पत्नी होतीं मल्लिका, जानिए 'दंगल' से जुड़े कई और किस्से

Sun, 23 Dec 2018 12:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dangal
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को रिलीज हुए 2 साल बीत चुके हैं। फिल्म 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक रेसलिंग ड्रामा थी। इसमें रेसलर महावीर फोगाट की बेटियां गीता और बबिता के रेसलर बनने की कहानी को दिखाया गया था। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने 380 करोड़ की कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...
विज्ञापन

2 of 5
दंगल
2016 में रिलीज हुई आमिर खान की दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये कमाए। आमिर खान की फिल्म दंगल चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने 1309 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
dangal
'दंगल' में आमिर की जो तोंद दिख रही थी वह असली थी, इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी सूट का इस्तेमाल नहीं किया था। महावीर फोगट के बुढ़ापे के किरदार के लिए आमिर ने अपना वजन 97 किलो तक बढ़ा लिया था, बाद में उनके युवा हिस्से के लिए अपना वजन घटाकर उन्होंने 70 किलो कर लिया।

4 of 5
Dangal
दंगल में आमिर खान की पत्नी का रोल एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने प्ले किया था। उनसे पहले इस रोल के लिए मल्लिका शेरावत ने ऑडिशन दिया था लेकिन बात नहीं बनी। दरअसल आमिर की मां को साक्षी बहुत पसंद थीं क्योंकि वह उन्हें सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा करती थीं। उन्होंने ही आमिर को साक्षी का नाम सुझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दंगल
'दंगल' के सैटेलाइट राइट्स की डील 75 करोड़ रुपए में हुई थी। इससे पहले 2013 में आई उनकी 'धूम 3' के सैटेलाइट राइट्स सबसे महंगे बिके थे। फिल्म 132 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें