फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से डरे '2.0' के मेकर्स, ट्रेलर रिलीज से पहले किया ये बड़ा बदलाव

Wed, 26 Sep 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म '2.0' का ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन मिले थे। जहां कुछ लोग टीजर को बेहतरीन बता रहे थे तो कुछ ने निराशा जताई थी लेकिन अब लगता है मेकर्स ने फैंस के रिएक्शन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
2.0
टीजर देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस ने निराशा जताई थी। फैंस का कहना था अक्षय कुमार को रजनीकांत के मुकाबले कम स्पेस दिया गया। यही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनके सुपरस्टार को केवल एक कौआ बनाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि '2.0' के मेकर्स सोशल मीडिया पर रिएक्शन मिलने के बाद अब अक्षय कुमार के फैंस को निराश नहीं करना चाहते। भले ही फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत हैं लेकिन उत्तर भारत में अक्षय कुमार की बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में मेकर्स उनका ध्यान रख रहे हैं। 

4 of 5
2.0
फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर में फैसला किया है कि अक्षय कुमार के ज्यादा सीन्स दिखाएं जाएं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भी अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है जबकि रजनीकांत की फिल्म 'काला' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। ऐसे में मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : Poster
बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अकेले इसके VFX पर ही करीब 540 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का निर्देशन एस.शंकर कर रहे हैं। यह 29 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें