तीसरे हफ्ते तक स्त्री ने करीब 101.43 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वहीं चौथे हफ्ते भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर बनी हुई है। कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 120.93 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि बजट से कई गुना अधिक है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा एक नए जॉनर के रूप में उभरा है और इस प्रकार की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।