फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 टीजर: अक्षय-रजनीकांत के इन एक्शन सीन के आगे हॉलीवुड भी फेल, भूल जाएंगे बाहुबली

Thu, 13 Sep 2018 02:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज हो गया है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ इस टीजर को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दर्शक फिल्म के एक्शन और VFX की काफी तारीफ कर रहे हैं। जैसा कि लंबे समय से 2.0 के VFX को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। उस लिहाज से देखें तो इस फिल्म के बहुत से सीन ऐसे हैं जो आपको दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर सकते हैं। तो आइए एक झलक 2.0 के टीजर के बेहतरीन सीन पर जो हैरान करने वाले हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
टावर सीन
2.0 के टीजर की शुरुआत में ही बड़े मोबाइल फोन के टावर पर खड़ा एक व्यक्ति नजर आता है, जिसके चारों और चील -कौओं मंडरा रहे होते हैं। देखने में यह सीन काफी खतरनाक लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
मोबाइल फोन का आसमान में उड़ना
जी हां टीजर में एक सीन ऐसा भी देखने को मिलता है जब लोगों के मोबाइल फोन अपने आप आसमान पर खिंचे चलते जाते हैं। यह सीन भी 2.0 को बेहद खास बनाता है। 

4 of 6
मोबाइल फोन्स का तूफान
2.0 के इस सीन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने VFX पर अच्छा खासा रुपए खर्च किए हैं। मोबाइल फोन्स का बारिश तरह आसान से गिरना, यह फिल्म का एकदम हैरान कर देने वाला सीन है। 
विज्ञापन

5 of 6
रोबोट (रजनीकांत) की एंट्री
2.0 के टीजर को देखर कहा जा सकता है कि फिल्म के हीरो रोबोट की एंट्री दमदार होने वाली है। फिल्म रजनीकांत की एंट्री को बेहद खास बनाया गया है। जो दर्शकों के दिलों के छूने में कामयाब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार लुक और रोबरोट एक एक साथ बनना
जैसा की लंबे समय से फिल्म में अक्षय कुमार के खतरनाक लुक को लेकर काफी चर्चा थी। फिल्म में वह उतने ही खतरनाक लग भी रहे हैं। साथ ही रोबोट के साथ अक्षय और रजनीकांत की लड़ाई भी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें