रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा था हालांकि रिलीज से पहले 2.0 कई विवादों में भी फंसी। सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने निर्माताओं के खिलाफ मोबाइल फोन, टावर, मोबाइल सेवाओं के प्रति असंवेदनशील और अवैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि इससे दर्शकों के बीच क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।