फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से एक दिन पहले आया '2.0' का सबसे दमदार पोस्टर, देखें अक्षय का अबतक का सबसे खतरनाक लुक

Wed, 28 Nov 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2.0 - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 कल  (29 नवबंर) सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म की रिलीजिंग से एक दिन पहले अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार का निगेटिव लुक सामने आया है, लेकिन इस दफा पहली बार है जब उनका इतना खतरनाक पोस्टर देखने को मिला है....
विज्ञापन

2 of 6
2.0
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा ' कल दुनिया बदल जाएगी, कल हमारी दुनिया बदल जाएगी, कल नई शुरुआत होगी।' बता दें कि फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
2.0
बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को भारत की बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। 2.0 में अक्षय कुमार जहां खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं तो वहीं रजनीकांत बतौर अभिनेता दिखाई देंगे। 2.0 के रिलीज से एक दिन पहले रजनीकांत के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

4 of 6
2.0
फिल्म 2.0 को कुछ दर्शक साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल कह रहे हैं तो कुछ इसको रोबोट 2 बताया रहे हैं। फिल्म रोबोट में रजनीकांत के किरदार का नाम चिट्टी था। वहीं 2.0 में भी रजनीकांत का नाम चिट्टी है। ऐसे में अब खबर ये हैं कि फिल्म 2.0 की शूटिंग की शुरुआत में रजनीकांत ने चिट्टी के किरदार को करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
2.0 first song Tu Hi Re
इन दिनों 2.0 के मेकर्स और स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस बीच फिल्म के निर्देशक शंकर ने चिट्टी के किरदार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चिट्टी के किरदार के लिए जब वह रजनीकांत के पास गए तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते ऐसे एक्शन किरदार को करने से मना कर दिया था। शंकर ने बताया कि रजनीकांत ने कहा कि वह अब ऐसे किरदार नहीं करना चाहते जिसमें एक्शन ज्यादा करना पड़े, उनकी जगह वह किसी और सुपरस्टार को ले लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aamir Khan Shah rukh Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
शंकर ने आगे बताया कि इसके बाद चिट्टी के किरादर के लिए उन्होंने शाहरुख खान से संपर्क किया, लेकिन शाहरुख ने भी इस किरदार को करने से मना कर दिया और उन्होंने आमिर के नाम का सुझाव दिया। वहीं जब शंकर ने आमिर को चिट्टी के किरदार के बारे में बताया तो उन्होंने भी मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें