इतने बड़े बजट के साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म 2.0 भारत की पहली ऐसी फिल्म बनने वाली है जिसके एनिमिशन और VFX पर इतना रूपया खर्च हुआ है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म के इस पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस के बीच 2.0 को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। अब तक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।