बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद देश में मी-टू अभियान सुर्खियां बटोरे हुए है। इस अभियान के दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे खुल कर बोली, तो वहीं कुछ सितारों ने इस अभियान का खुलकर समर्थन किया। ताजा, मामले में रजनीकांत की फिल्म 2.0 की अभिनेत्री पर #metoo के तहत यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
चेन्नई की एक रंगकर्मी ने अभिनेत्री माया एसकृष्णन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चेन्नई में रहने वाली रंगकर्मी अनन्या रामप्रसाद ने फेसबुक एक पोस्ट लिखा है। पोस्ट में अनन्या का कहना है कि मैं यौन, मानसिक, भावनात्मक उत्पीड़न और बदसलूकी का शिकार रही हूं और वो भी माया एक कृष्णन के हाथों।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
मी-टू अभियान के तहत यह दूसरा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। उधर, माया कृष्णन ने अपने उपर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें माया एस कृष्णन बहुत जल्द ही अभिनेता रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 में नजर आएंगी।
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
तमिलनाडु से इस तरह का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। कृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर सभी आरोपो का खंडन करते हुए कहा है कि वह अनन्या की मदद करने की कोशिश कर रही थी। और अगर उनके उपर इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं तो वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।
आगे कृष्णन ने लिखा है कि उसे बच्ची समझना मेरी भूल थी। मैं अब कभी ऐसी भूल नहीं करूंगी। बता दें कि अभिनेता विक्रम की आनेवाली फिल्म ध्रुव नटचतीराम में भी काम कर रही हैं। बता दें कुछ दिन पहले हास्य अदाकारा कनीज सुरका ने साथी हास्य अभिनेत्री अदिति मित्तल पर जबरन किस करने के आरोप लगाए थे।