निर्देशक इंद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
9 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘मस्ती’ में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख औऱ आफताब शिवदासानी के साथ लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनीलिया डिसूजा ने काम किया था। मिलाप झवेरी व तुषार हीरानंदानी की लिखी इस फिल्म के साथ बन रही ‘मैं हूं ना’ साल 2004 में ही 30 अप्रैल को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इस फिल्म में अमृता राव ने शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी व जायद खान के साथ काम किया।