फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा को पसंद नहीं आई मिर्जापुर, विक्रांत ने खुलासा कर कहा- उन्हें बेकार लगी सीरीज

Sat, 28 Oct 2023 11:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, अभिनेता के अभिनय को भी सराहा जा रहा है। विक्रांत ने अपने सभी प्रोजेक्ट में अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उन्हें 'मिर्जापुर' में 'बबलू भैया' के किरदार से खास पहचान मिली, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
अब अभिनेता ने इस वेब सीरीज के बारे में बात की है। एक तरफ जहां आज तक दर्शक और समीक्षक वेब सीरीज की सराहना करते हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने 'मिर्जापुर' को 'बेकार' बताया है। दरअसल, इस बात का खुलासा विक्रांत मैसी ने किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म '12वीं फेल' में अपनी कास्टिंग के लिए विधु के ऑफिस से फोन आया। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है।
Tara Sutaria: 'अपूर्वा' के लिए एक हफ्ते तक नहीं नहाई थीं तारा सुतारिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी-राइज - फोटो : यूट्यूब
विक्रांत ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया। उन्होंने बताया कि विधु ने उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि उन्होंने विक्रांत का ज्यादा काम नहीं देखा है। निर्देशक ने विक्रांत से कहा कि उन्हें पता है कि अभिनेता ने 'गूंज' में काम किया है और विधु की पत्नी उसमें अभिनेता के काम की प्रशंसा करती रही हैं।
Celebs: अर्श से फर्श पर पहुंचे ये बॉलीवुड के दिग्गज सितारे, आखिरी दिनों में पाई-पाई के मोहताज हुए ये सितारे

4 of 5
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद विधु ने विक्रांत की सबसे प्रशंसित सीरीज 'मिर्जापुर' पर अपनी राय साझा की। उन्होंने सीरीज को बेकार बताया। इस पर विक्रांत ने कहा कि उन्हें लगा कि सभी को 'मिर्जापुर' पसंद है, क्योंकि उन्हें अभी भी 'बबलू भैया' के रूप में पहचाना जाता है। इससे विधु का मन बिल्कुल भी नहीं बदला। फिर उन्होंने मैसी से कहा कि वह दो पूरे एपिसोड भी नहीं देख सके और उन्हें इसे बीच में ही बंद करना पड़ा।
Bollywood Heroes: बॉलीवुड के इन हीरो को विलेन बनने से नहीं है परहेज, दमदार अदाकारी से जीत रहे लोगों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिर्जापुर' में विक्रांत का किरदार पहले सीजन के अंत में ही अपनी जान खो देता है, लेकिन उन्हें आज भी उस किरदार के लिए याद किया जाता है। सीरीज का दूसरा सीजन 2020 में आया था और तीसरी किस्त के रिलीज की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं बात करें विक्रांत के वर्कफ्रंट की तो वह 'सेक्टर 36', 'फिर आई हसीं दिलरुबा' और 'ब्लैकआउट' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि वह राजकुमार हिरानी की ओटीटी सीरीज में भी काम कर सकते हैं।
Kangana Ranaut: 'तेजस' की कम कमाई देख परेशान हुईं कंगना रणौत, फैंस से लगाई थिएटर में फिल्म देखने की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें