बॉलीवुड में आज कई ऐसे ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं जिन्हें फैंस साथ में देखकर हमेशा ही खुश होते हैं। इस लिस्ट में सलमान-कटरीना, शाहरुख- काजोल और वरुण- आलिया जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। लेकिन इसके साथ ही कई फिल्मों में दर्शकों ने ऐसी भी जोड़ियां देखी जिन्हें उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और जो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आईं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको कुछ ऐसी ही ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें दर्शकों ने कुछ खास प्यार नहीं दिया। सबसे पहले बात करते हैं रणबीर और ऐश्वर्या की...
2016 में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था लेकिन रणबीर और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां भी बंटोरी थी। वहीं फिल्म में शाहरुख का कैमियो ही ऐश्वर्या के साथ दर्शकों को शानदार लगा था।