फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर राजपाल के अलावा इन 12 एक्टर्स को भी खानी पड़ी जेल की हवा, इस एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राजपाल यादव
बॉलीवुड स्टार्स और उनसे जुड़े विवादित मामलों के चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ गई। इस कड़ी में सलमान खान से लेकर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव तक भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐेसे 12 बॉलीवुड स्टार्स के अपराधों के बारे में जिसकी वजह से उन्हें जेल की सजा भुगतनी पड़ी। 
विज्ञापन

सलमान खान

2 of 13
Salman Khan
इस कड़ी में पहला नाम आता है सलमान खान का। सलमान खान काले हिरन को मारने के मामले में कई बार कोर्ट के धक्के खा चुके हैं और हाल ही में वह जेल की एक दिन की हवा भी खाकर आए हैं। बता दें कि सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस भी लंबित पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

सुनील शेट्टी

3 of 13
sunil shetty
बॉलीवुड के अन्ना यानि कि सुनील शेट्टी को एक बार जेल की हवा खानी पड़ गई थी। दरअसल, सुनील पर ह्यूंडई टेलीकॉम कंपनी में चेक डिस्ऑनर के चलते पकड़ा गया था। 

सैफ अली खान

4 of 13
सैफ अली खान - फोटो : samaa
इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी आता है। दरअसल, उन्हें मुंबई के ताज होटल में एक शख्स को मारने के चलते गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान वह करीना और मलाइका अरोड़ा के साथ बाहर निकल रहे थे। 
विज्ञापन

फरदीन खान

5 of 13
फरदीन खान
बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर फरदीन खान को भी जेल की हवा खानी पड़ गई थी। वह ड्रग्स खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार हुए थे।  
विज्ञापन

अक्षय कुमार

6 of 13
Akshay Kumar
वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार को लेकमे फैशन वीक में वाइफ से पेंट की चेन खुलवाना मंहगा पड़ गया था। इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा लेकिन जल्द ही जमानत भी मिल गई। 
विज्ञापन

शाइनी आहुजा

7 of 13
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में फिल्म गैंगस्टर से फेमस हुए एक्टर शाइनी अहुजा को 20 साल की नौकरानी से रेप करने के चलते जेल की हवा खानी पड़ी थी। वह काफी समय तक मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद रहे थे। 

जॉन

8 of 13
John Abraham
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राह्म भी जेल जाने से नहीं चूके। उन्हें साल 2006 में बाइक से दो लोगों को टक्कर मारने के चलते गिरफ्तार किया गया था। इसके लिए उन्हें जेल में रातें भी गुजारनी पड़ीं। 

संजय दत्त

9 of 13
sanjay dutt
संजय दत्त के मामले से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन फिर भी आपको बता दें कि संजू बाबा को एक-56 और 9 एमएम की पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। इन हथियारों का संबंध मुंबई के सीरियल बम ब्लास्ट से ताल्लुक था जिसके लिए संजू को लंबी सजा भी भुगतनी पड़ी थी। 

इंदर कुमार

10 of 13
इंदर कुमार
बता दें कि पिछले साल ही दुनिया को अलविदा कह गए एक्टर इंदर कुमार को भी जेल जाना पड़ा था। उनपर अपनी गर्लफ्रेंड को बॉलीवुड में काम दिलवाने के बहाने रेप करने का आरोप था। पीड़िता ने बताया था कि इंदर ने दो रात तक उनके साथ संबंध बनाए थे। बता दें कि साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से इंदर की मौत हो गई थी। 

अंकित तिवारी

11 of 13
Ankit Tiwari
इस कड़ी में एक्टर ही नहीं बल्कि इस सिंगर का भी नाम शामिल है। बात कर रहे हैं सिंगर अंकित तिवारी की। अंकित ने सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का सुपरहिट सॉन्ग 'सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं' गाया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड के साथ रेप किया था। 

मोनिका बेदी

12 of 13
Monica Bedi
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेेंड रहीं मोनिका बेदी को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। उनपर जालजासी करने जैसा बड़ा आरोप था। 
विज्ञापन

13 of 13
राजपाल यादव
आखिर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव व पत्नी राधा राजपाल यादव और उनकी कंपनी को चेक बाउंस के सात मामलों में सोमवार 23 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। 15 अप्रैल को हुई सुनवाई में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश अमित अरोड़ा ने फिल्म बनाने के नाम पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उन्हें शुक्रवार को दोषी करार दिया था। लेकिन सोमवार 23 अप्रैल को उन्हें इस मामले में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें