फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी परिवार से हैं ये 11 बॉलीवुड एक्ट्रेस, आतंकी हमले में शहीद हुए थे इस अभिनेत्री के पिता

Sun, 17 Feb 2019 03:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
bollywood
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले से अभी देश उबरा भी नहीं था कि पाक ने सीमा पर नापाक हरकत करते हुए एक और हमला किया जिसमें इंडियन आर्मी के मेजर शहीद हो गए। इन दोनों कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश सदमें में हैं। वहीं, हर तरफ पाकिस्तान के खिलाफ रोष ही रोष पैदा हो रहा है। ऐसे में बदले की आग पूरे बॉलीवुड में भी ज्वलंत हो रही है। बात करेंगे उन 11 अभिनेत्रियों की जो इंडियन आर्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। ऐश एक आर्मी परिवार में पैदा हुई हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में एक ऑफिसर के पद पर रह चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
bollywood
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कोलोनल थे। वह अब रिटायर्ट हैं और बेटी के साथ मुंबई में ही रहते हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपनी स्कूलिंग आर्मी स्कूल (बेंगलूरू) से की है। 

4 of 12
bollywood
लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पिता ही नहीं बल्कि मां भी इंडियन आर्मी में सेवा दे चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका के माता पिता भारतीय सेना में एक फिजिशियन थे। गौरतलब है कि प्रियंका के पिता का निधन हो चुका है। 
विज्ञापन

5 of 12
bollywood
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में एक मेजर के पद पर थे। बता दें कि प्रीति के पिता भी चल बसे हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
bollywood
खूबसूरत अभिनेत्री और अपनी मुस्कान से अपने लाखों फैन्स को दिवाना बना देने वाली सुष्मिता सेन का परिवार भी भारतीय सेना में सेवा दे चुका है। उनके पिता सुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स में एक विंग कमांडर थे। फिलहाल वह रिटायर्ड हैं। बता दें कि सुष्मिता की बड़ी इंडियन एयरफोर्स में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
bollywood
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल ना कर पाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्ता एक पंजाबी परिवार से हैं और उनकी मां एंग्लो इंडियन हैं। लारा यूपी के गाजियाबाद बाद की रहने वाली हैं। उनके पिता एल के दत्ता भी भारतीय सेना में विंग कमांडर थे और अब रिटायर्ड हैं। उनकी मां एक अफगानी हैं। 

8 of 12
bollywood
शादी कर अभिनय की दुनिया से किनारा करने वालीं अभिनेत्री सेलिना जेटली शिमला की रहने वाली हैं। उनके पिता वीके जेटली इंडियन आर्मी में एक कोलोनल थे। 

9 of 12
chitrangda singh
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांग्दा सिंह अपनी खूबसूरती के लिए पहचान रखती हैं। बता दें कि उनके पिता निरंजन सिंह एक रिटायर्ड आर्मी कोलोनल हैं। 

 

10 of 12
bollywood
मॉडल और अभिनेत्री गुल पनाग भी भारतीय सेना फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। उनके पिता एचएस पनाग भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं।

11 of 12
bollywood
बीते वर्ष शादी कर और एक बेटी की मां बनीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी एक सेना कमांडर की बेटी हैं। 
विज्ञापन

12 of 12
bollywood
आखिर में फिल्म 'एयरलिफ्ट' से मशहूर हुईं अभिनेत्री निमरत कौर के पिता भुपिंदर सिंह भारतीय सेना में मेजर थे। वह सेना में एक इंजीनियर भी थे। बता दें कि उनके पिता हिज्ब-उल- मुदजाहिद्दीन के हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें