अर्जन औजला
- फोटो : Social Media
बात करें फिल्म माई नेम इज खान की तो इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही हैट्रिक बना ली थी। फिल्म का काफी विरोध किया गया। दरअसल फिल्म के नाम के साथ इसकी टैग लाइन भी विरोध की बड़ी वजह बनी। फिल्म का पूरा नाम था 'माई नेम इज खान एंड आईएम नॉट ए टेरेरिस्ट'। फिल्म के विरोध में शिव सेना ने फिल्म के पोस्टर्स फाड़े, पोस्टर्स पर कालिख भी पोती गई। यहां तक की फिल्म के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में भी काफी तोड़फोड़ की गई। लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।