फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद श्रीदेवी की मौत पर उठे बड़े सवाल, असली नाम सहित जानें ये 10 अनसुने फैक्ट्स

Fri, 12 Jul 2019 10:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
करीब डेढ़ साल पहले 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत हो गई थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई थी, वहीं उस वक्त वो नशे में भी धुत बताई जाती हैं। इस मामले पर केरल के पूर्व जेल डीजीपी ऋषिराज सिंह के बड़े बयान के बाद एक बार फिर श्रीदेवी की मौत सुर्खियों में आ गई है। दरअसल ऋषिराज सिंह ने कहा- 'मर्डर मिस्ट्री केस सुलझाने के एक्सपर्ट उमादथन ने उन्हें बताया था कि श्रीदेवी की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि मर्डर थी।' ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं श्रीदेवी से जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स....
विज्ञापन

2 of 11
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने अपनी बेटियों के नाम फिल्म जुदाई (1997) और फिल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) के किरदारों पर रखे थे। बता दें कि जुदाई में उर्मिला का नाम जान्हवी था जबकि फिल्म हमारा दिल आपके पास है में सोनाली बेंद्रें का नाम खुशी था।
 
विज्ञापन

3 of 11
sridevi - फोटो : social media
एक के बाद बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वालीं एक्ट्रेस श्रीदेवी कमाई के मामले में भी पीछे नहीं थीं। बता दें कि 1985 से 1992 तक श्रीदेवी बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेसेस से अधिक फीस लेती थीं।

4 of 11
sridevi - फोटो : social media
श्रीदेवी को फिल्म बाजीगर में डबर रोल ऑफर हुआ था। लेकिन बाद में डायरेक्टर ने कास्टिंग यह सोचकर बदल दी कि दर्शकों को स्क्रीन पर शाहरुख द्वारा श्रीदेवी की मौत पसंद नहीं आएगी।
 
विज्ञापन

5 of 11
sridevi
फ़िल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी ने सिनेमा के लिए 50 साल काम किया। साल 1969 में आई एमए थिरुमुगम की 'थुनाइवान' श्रीदेवी की पहली फ़िल्म थी। इसमें श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार काम किया था।
विज्ञापन

6 of 11
sridevi
श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था। पर्दे पर उनके लिए श्रीदेवी नाम तय किया गया। बता दें कि श्रीदेवी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल दोनों के साथ काम किया है।
विज्ञापन

7 of 11
sridevi cannes
जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फ़िल्मों में काम किया जिनमें 13 कामयाब रहीं और तीन फ़्लॉप रहीं। इसके साथ बता दें कि 'सदमा' 1983 में रिलीज़ हुई थी। 'सदमा' के रोल के लिए श्रीदेवी को खूब सराहा गया। 'सदमा' तमिल फ़िल्म 'मूंदरम पिराई' की रीमेक थी।

8 of 11
sridevi
फिल्म चालबाज के सुपरहिट गाने 'न जाने कहां से आई है' के शूट के वक्त श्रीदेवी को तेज बुखार था। बावजूद उसके उन्होंने बखूबी शूट पूरा किया था।

9 of 11
sridevi unseen pictures
श्रीदेवी को स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित फिल्म जुरासिक पार्क ऑफिर हुई थी। लेकिन श्रीदेवी ने फिल्म के लिए इनकार कर दिया था।

10 of 11
Sridevi
महज चार साल की उम्र में श्रीदेवी बड़े पर्दे पर आ गई थीं। छह साल बाद 1975 में वे बतौर कलाकार पहली बार बॉलीवुड फ़िल्म 'जूली' में दिखीं। बता दें कि उस वक्त श्रीदेवी को हिंदी नहीं आती थी।
विज्ञापन

11 of 11
sridevi
श्रीदेवी को सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा भी आती थी।
(सभी फैक्ट्स बीबीसी और न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें